पाठ - 11 कार्य तथा ऊर्जा (work and energy) 9th CLASS by om education point

 


M.D.M PUBLIC SCHOOL JANI KHURD
HOME ASSIGNMENT
SESSION – 2020 – 2021
CLASS – 9th

SUBJECT – PHYSICS
SUBJECT  TEACHER - RAJ KUMAR SIR

पाठ - 11        कार्य तथा ऊर्जा 

कार्य :- कार्य वह भौतिक क्रिया है जिसमे किसी वस्तु पर बल लगाकर उसे बल की दिशा में विस्थापित किया जाता है अर्थात वस्तु की स्थिति में परिवर्तन किया जाता | 

कार्य एक सदिश राशि है इसका मात्रक जूल या न्यूटन - मी है | 
 जैसे :- किसी मेज पर रखे किसी गुटके पर बल लगाकर उसे बल की दिशा मे विस्थापित किया जाए | 






कार्य होने के लिए आवश्यक शर्तें - 

(a) वस्तु पर कोई बल लगना चाहिए | 
(b) वस्तु विस्थापित होनी चाहिए |  

यदि कोई बल F किसी वस्तु पर कार्य करके उसे बल की दिशा में S दूरी तक विस्थापित कर दे , तो किया गया कार्य 

कार्य  =  बल x बल की दिशा में विस्थापन 
W   =   F x S

यदि किसी वस्तु पर बल F लगाने से उसमे बल की दिशा के साथ θ कोण पर S विस्थापन होता है , तो किया गया कार्य 



W   =  ( F cosθ )  x S 


विशिष्ट स्थिति :- 

(1) जब वस्तु पर कार्यरत बल F व विस्थापन S एक ही दिशा में हो , तब 
θ =  0 अंश 


W   =  ( F cos 0o )  x S 


W   =  ( F )  x S     जूल 

अत: किया गया कार्य अधिकतम होगा | 

(2) यदि विस्थापन बल की दिशा के अभिलंबवत हो , तो तब θ =  90 अंश 

W   =  ( F cos 90o )  x S 

W   =  0        जूल 

अत: किया गया कार्य शून्य होगा | 

(3) यदि बल लगाने पर कोई विस्थापन नहीं होता है तो भी किया गया कार्य शून्य होता है | 

W   =  ( F cos 0o )  x 0  =  0      जूल 

ऊर्जा :- किसी वस्तु द्वारा कार्य करने की क्षमता को उसकी ऊर्जा कहलाती है | 

ऊर्जा का मात्रक भी जूल होता है | क्योंकि कार्य ऊर्जा के स्थांतरण से होता है | 

ऊर्जा के प्रकार :- 

(1) यांत्रिक ऊर्जा 
(2) प्रकाश ऊर्जा 
(3) ध्वनि ऊर्जा 
(4) विद्युत ऊर्जा 
(5) उष्मीय ऊर्जा 
(6) पवन ऊर्जा 
(7) जल ऊर्जा 
(8) जैव ऊर्जा 
(9) सौर ऊर्जा 

यांत्रिक ऊर्जा के प्रकार :- 
यांत्रिक ऊर्जा दो प्रकार की होती है - 

(1) गतिज ऊर्जा :- किसी वस्तु की गति के कारण उसमे जो कार्य करने की क्षमता होती है , वह उस वस्तु की गतिज ऊर्जा कहलाती है | 

यदि किसी वस्तु का द्रव्यमान M व उसमे वेग V है तब उसमे गतिज ऊर्जा | 

K   =  ½  MV2                जूल     

गतिज ऊर्जा के सूत्र से प्राप्त परिणाम 
 गतिज ऊर्जा के सूत्र से प्राप्त कुछ महत्वपूर्ण परिणाम निम्न प्रकार - 
(1) यदि वस्तु का द्रव्यमान दोगुना कर दिया जाये , तो उसकी गतिज ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है | 
(2) यदि वस्तु का द्रव्यमान आधा कर दिया जाए , तो उसकी गतिज ऊर्जा भी आधी हो जाती है | 
(3) यदि वस्तु का वेग दोगुना कर दिया जाए , तो उसकी गतिज ऊर्जा चार गुना हो जाती है | 
(4) यदि वस्तु का वेग आधा कर दिया जाए , तो उसकी गतिज ऊर्जा एक - चौथाई हो जाती है | 

(2) स्थित ऊर्जा :- किसी वस्तु की स्थिति अथवा विकृतअवस्था के कारण उसकी कार्य करने की क्षमता , उसकी स्थितिज ऊर्जा कहलाती है | 

यदि किसी वस्तु का द्रव्यमान m व उसकी पृथ्वी ताल से ऊंचाई h और गुरुत्वीय त्वरण g है | तब 

                                    U  =   mgh    जूल 

ऊर्जा संरक्षण का नियम :- इस नियम के अनुसार , ऊर्जा को न तो नष्ट किया जा सकता है और न ही उत्पन्न किया जा सकता है | किन्तु एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है | 

अर्थात विश्व की सम्पूर्ण ऊर्जा का परिमाण नियत होता है | 
किसी भी निकाय की यांत्रिक ऊर्जा अर्थात उसकी गतिज व स्थितिज ऊर्जा का योग सदैव नियत रहता है | अनेक निकायों मे गतिज ऊर्जा स्थित ऊर्जा मे व स्थित ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदलती रहती है | 


ऊर्जा का रूपांतरण :- 

(1)  बिजली के बल्ब का जलना :- इस प्रक्रिया में विद्युत ऊर्जा का रूपांतरण उष्मीय व प्रकाशीय ऊर्जा में होता है | 

(2) घरों मे बिजली के उपकरणों के उपयोग में :- घरो में लगे उपकरणों में लगे बिजली के पंखे , फ्रिज , कूलर , ऐसी , आदि में विधुत ऊर्जा का रूपांतरण गतिज ऊर्जा व उष्मीय ऊर्जा के रूप में होता है | 

द्रव्यमान - ऊर्जा समीकरण :- आइंस्टीन ने यह सिद्ध किया कि द्रव्यमान तथा ऊर्जा एक दूसरे से सम्बंधित है तथा प्रत्येक पदार्थ में उसके द्रव्यमान के कारण भी ऊर्जा हो सकती है | आइंस्टीन की द्रव्यमान - ऊर्जा समीकरण के अनुसार 


E  =  mc2

जहाँ      c प्रकाश की चाल है | 
c =  3*108   मी / सेकेण्ड 

शक्ति :- किसी व्यक्ति या मशीन के करने की समय दर शक्ति कहते है | 

इसे P से प्रदर्शित करते है | यह एक अदिश राशि है | 
यदि W कार्य t समय में किया जाए तो शक्ति 

शक्ति  =  कार्य / समय 
P  =  W / t     वाट 

इसका मात्रक वाट है | 

शक्ति व वेग में सम्बन्ध :- यदि किसी वस्तु पर बल F लगाने पर वह S दूरी से विस्थापित होती है तथा बल t समय तक कार्य करता है , तो 

बल द्वारा किया गया कार्य 

कार्य   =  बल  x  विस्थापन 

W   =    F  . S 

P  =  W / t   =   F . S / t

P  =  F x S

कार्य और ऊर्जा में अंतर 

 ऊर्जा 
कार्य  
 ऊर्जा कार्य करने की क्षमता है 
शक्ति कार्य करने की समय दर है |  
ऊर्जा कार्य संपन्न होने में लगे समय पर निर्भर नही करती  है | 
शक्ति समय पर निर्भर करती है | 

 ऊर्जा का SI मात्रक जूल है | 
शक्ति SI मात्रक वॉट है |  


lesson complete

Chapter 12 - 
Chapter 10 - click here
Chapter 9   - click here
Chapter 8   - click here

CHEMISTRY FOR CLASS 9th 

पाठ-१ हमारे आस पास के पदार्थ | पदार्थ (द्रव्य) क्या है ? CLASS 9TH - CLICK HERE

पाठ - 2    क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध है CLASS 9TH CH 2 CLICK HERE

पाठ - 3 परमाणु और अणु                                                              - CLICK HERE


      PHYSICS FOR CLASS 9th
 

पाठ - 8 गति  CLASS 9TH                                                          - CLICK HERE

पाठ - 9 बल तथा गति के नियम                                                      - CLICK HERE

पाठ - 10 गुरुत्वाकर्षण (GRAVITY 9TH CLASS )                          - CLICK HERE

पाठ - 11 कार्य तथा ऊर्जा (work and energy)                                  - CLICK HERE

CHEMISTRY FOR CLASS 10th 

    पाठ - 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण                                    -  CLICK HERE  

पाठ-2 अम्ल व क्षार ( ACID AND BASE )                                          -   CLICK HERE

पाठ - 3 धातु और अधातु                                                                       -   CLICK HERE

पाठ - 4 कार्बन व उसके यौगिक                                                             -   CLICK HERE