पाठ - 8 गति (MOTION IN HINDI ) CLASS 9TH

 



M.D.M PUBLIC SCHOOL JANI KHURD
HOME ASSIGNMENT
SESSION – 2020 – 2021
CLASS – 9th

SUBJECT – PHYSICS
SUBJECT  TEACHER - RAJ KUMAR SIR


पाठ - 8                  गति




विराम अवस्था (STATE POS) :- जब किसी वस्तु की स्थिति किसी स्थिर बिंदु के सापेक्ष समय के साथ परिवर्तित नहीं होती है तो ऐसी वस्तु को विराम की अवस्था मे कहते है | 
जैसे :- रुका हुआ व्यक्ति , रुकी हुई बस , बैठा हुआ पक्षी आदि |  

गति की अवस्था :- जब किसी वस्तु की स्थिति किसी दूसरी वस्तु के सापेक्ष समय के साथ परिवर्तित होती है तो ऐसी वस्तु को गति की अवस्था मे कहते है |

जैसे - चलती हुई बस , चलती  गाड़ी , उड़ता पक्षी , चलता हुआ पंखा आदि |

गति निम्न प्रकार की हो सकती है - 

(1) रेखीय गति    -  रेखीय पथ पर की गई गति | (बस व गाड़ी द्वारा गति)
(2) वृत्ताकार गति - वृतीय पथ पर गति (जैसे एक पिंड को रस्सी में बांधकर घुमाया जाए)
(3) घूर्णन गति  - एक अक्ष के परित: गति (जैसे लट्टू की गति)

 एकसमान व असमान गति 

(1) एकसमान गति :- यदि कोई वस्तु (पिंड) एकसमान समयान्तरालो में समान दूरी तय करे तो यह गति उस वस्तु की एक समान गति कहलाती है |  

जैसे :- एक कार 30 मिनट मे 20 km दूरी तय करे और अगले 30 मिनट मे भी वह 20 km दूरी ही तय करे | 




(2) असमान गति : - यदि कोई वस्तु या पिंड एक समान समयान्तरालो मे असमान दुरी तय करे तो इस तरह की गति को असमान गति कहते है | 

जैसे :-  एक कार 2 मिनट मे 1 km दुरी तय करे और अगले 2 मिनट मे भी वह 3km दुरी ही तय करे | 



 सदिश व अदिश राशियाँ 

राशि दो प्रकार की होती है - 
(1) सदिश राशियाँ :-  वे राशिया जिनमे परिमाण के साथ -साथ दिशा भी दी गयी हो , उन भौतिक राशियों को सदिश राशि कहते है | 
जैसे - विस्थापन , वेग , त्वरण , संवेग , बल आदि |  

(2) अदिश राशियाँ :- वे भौतिक राशियाँ जिनमे केवल परिमाण होता दिशा नहीं होती है , अदिश राशिया कहलाती है | 
जैसे - दूरी , चाल , आयतन , कार्य , द्रव्यमान आदि | 


 दूरी :-
किसी गतिशील वस्तु (पिण्ड) द्वारा किसी समय मे तय किये गए पथ लम्बाई को उस वस्तु द्वारा चली गयी दूरी कहते है  | दूरी एक अदिश राशि है , इसका मात्रक मीटर है | 




विस्थापन : -
किसी गतिशील वस्तु की प्रारम्भिक व अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को वस्तु का विस्थापन कहते है | विस्थापन एक सदिश राशि है | इसका मात्रक भी मीटर है | 


दूरी तथा विस्थापन मे अंतर 



 चाल :-
 किसी गतिमान वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गयी दूरी को उस वस्तु की चाल कहते है | यह एक अदिश राशि है | 
यदि एक वस्तु t समय मे s दूरी तय करे , तब 

चाल(v)  = दूरी(s) / समय(t)
चाल का मात्रक मीटर/सेकेण्ड होता है | 
चाल के प्रकार :- 

प्राय: चाल चार प्रकार की होती है - 

(1) एकसमान चाल :- यदि कोई वस्तु (पिंड) एकसमान समयान्तरालो में समान दुरी तय करे |  तो वस्तु की चाल एक समान चाल कहलाती है |  

जैसे :- एक कार 30 मिनट मे 20 km दूरी तय करे और अगले 30 मिनट मे भी वह 20 km दूरी ही तय करे | 




(2) असमान चाल : - यदि कोई वस्तु या पिंड एक समान समयान्तरालो मे असमान दूरी तय करे तो इस तरह की चाल को वस्तु की असमान चाल कहते है | 


जैसे :-  एक कार 2 मिनट मे 1 km दूरी तय करे और अगले 2 मिनट मे भी वह 3km दूरी ही तय करे | 


(3) औसत चाल :- किसी गतिशील वस्तु द्वारा तय की गयी कुल दूरी तथा दूरी तय करने मे लगे कुल समय के अनुपात को उस वस्तु की औसत चाल कहते है | 

औसत चाल = तय की गई कुल दूरी / लिया गया कुल समय 

(4) तात्क्षणिक चाल :- 
किसी क्षण पर (lim∆t 0) अतिसूक्ष्म समयांतराल मे वस्तु द्वारा तय की गई दूरी तथा सूक्ष्म समयांतराल के अनुपात को उस वस्तु की तात्क्षणिक चाल कहते है  |

तात्क्षणिक चाल = तय कुल दूरी / सूक्ष्म समयान्तराल 

u      =  lim∆t 0 (∆s / ∆ t )


 वेग 
किसी गतिशील वस्तु द्वारा एकांक समय हुए विस्थापन को उस वस्तु का वेग कहते है | यह एक सदिश राशि है , इसका मात्रक भी मीटर / सेकेण्ड  है | 

वेग  =  विस्थापन / समय 

यदि किसी वस्तु स्थिति मे विस्थापन (s) व विस्थापन मे लगा समय (t) हो तब , 
v    =   s  /  t
वेग के प्रकार :- 

वेग निम्नलिखित प्रकार के होते है - 

(1) एकसमान वेग :- यदि कोई वस्तु (पिंड) एकसमान समयान्तरालो निश्चित दिशा में समान विस्थापित हो तो वस्तु का वेग एक समान वेग कहलाता है |  

जैसे :- एक कार 2 मिनट मे 10 km विस्थापन निश्चित दिशा मे हो और अगले 2 मिनट मे भी 10 km विस्थापन उसी दिशा हो | 




(2) असमान वेग : - यदि कोई वस्तु या पिंड एक समान समयान्तरालो मे असमान विस्थापित हो तो इस तरह के वेग को असमान वेग कहते है |

जैसे :-  एक कार 2 मिनट मे 1 km विस्थापित हो और अगले 2 मिनट मे भी वह 3km विस्थापित हो  | 


(3) औसत वेग :- किसी गतिशील वस्तु मे हुए कुल विस्थापन तथा विस्थापन मे लगे कुल समय के अनुपात को उस वस्तु का औसत वेग कहते है | 
औसत वेग = वस्तु की स्थिति मे विस्थापन / लिया गया कुल समय 

(4) तात्क्षणिक वेग :- किसी क्षण पर (lim∆t 0) अतिसूक्ष्म समयांतराल मे वस्तु की स्थिति मे विस्थापन तथा सूक्ष्म समयांतराल के अनुपात को उस वस्तु का तात्क्षणिक वेग कहते है  |
तात्क्षणिक वेग  = वस्तु की स्थिति मे विस्थापन  / सूक्ष्म समयान्तराल 

u      =   lim∆t 0 ∆s / ∆ t

चाल व वेग मे अंतर - 

 चाल 
 वेग 
  • गतिशील वस्तु द्वारा एकांक समय मे तय की गयी दूरी को चाल कहते है |  
  • एकांक समय मे तय किये गए विस्थापन को वस्तु का वेग कहते है | 
  • चाल एक अदिश राशि है, जिसे केवल परिमाण द्वारा व्यक्त करते है |  
  • वेग एक सदिश राशि है , इसमें दिशा व परिमाण दोनों होते है | 
  • किसी वस्तु की चाल उसके वेग के परिमाण के बराबर या अधिक हो सकती है |  
  • वेग का परिमाण चाल से अधिक  नहीं हो सकता | 
  • औसत चाल शून्य नहीं  हो सकती है | 
  •  औसत वेग शून्य हो सकता है | 

त्वरण :-
गतिमान पिंड के वेग परिवर्तन की दर को त्वरण कहते है | इसे  a से प्रदर्शित करते है | 

त्वरण      =     वेग परिवर्तन  /  समय 

वेग प्रकार:- 

(1) एकसमान त्वरण :- यदि किसी गतिशील पिंड वेग मे समान समयान्तरालो मे , समान परिवर्तन होता है , तो पिंड की गति मे उत्पन्न त्वरण एकसमान त्वरण कहलाता है | 


जैसे :-  ऊंचाई से पृथ्वी की ओर छोड़ी गयी किसी वस्तु मे उत्पन्न त्वरण | 

(2) असमान त्वरण :- यदि समान समयान्तरालो मे किसी पिंड के वेग मे परिवर्तन भिन्न भिन्न हो , तो पिंड की गति मे उत्पन्न त्वरण आसमान होता है | 


जैसे :- सड़को पर वाहनों की गति मे उत्पन्न त्वरण | 

(3) धनात्मक व ऋणात्मक त्वरण :- यदि किसी पिंड के वेग मे लगातार समय के साथ वृद्धि हो रही हो तो पिंड मे उत्पन्न त्वरण को धनात्मक त्वरण (त्वरण ) कहते है | 


जैसे :- ऊंचाई से पृथ्वी की और गिरती किसी वस्तु मे उत्पन्न त्वरण | 

 यदि किसी पिंड के वेग मे लगातार समय के साथ कमी हो रही हो तो पिंड मे उत्पन्न त्वरण को ऋणात्मक त्वरण (मंदन) कहते है | 

जैसे :- ऊपर की और फेकी गयी वस्तु मे उत्पन्न त्वरण | 

दूरी - समय ग्राफ , विस्थापन - समय ग्राफ व वेग समय ग्राफ 
ग्राफ के लिए 4 पेज छोड़ दे | 

समान त्वरित गति के समीकरण :- 
u  =   प्रारंभिक वेग 
v  =     अंतिम वेग 
a   =        त्वरण
t   =    समय  
h   =     ऊंचाई 
s   =    विस्थापन 

(1) प्रथम समीकरण :- माना कि किसी गतिमान पिंड का प्रारंभिक वेग u है तथा t समय बाद s दूरी चलकर वेग v हो जाता है | 

यदि पिंड की गति मे उत्पन्न त्वरण a हो तब 

त्वरण   =   वेग परिवर्तन / समय 

a   =    v - u  / t 
a.t   =   v  -  u
 v  =  a.t  +  u 

(2) द्वितीय समीकरण :- माना किसी गतिशील वस्तु का प्रारम्भिक वेग u व एकसमान त्वरण a है | तब t समय मे वह s दूरी तय करती है | 


s  =  u.t  + 1/2 . at2

(3) तृतीय समीकरण :- माना कि किसी गतिमान पिण्ड का प्रारंभिक वेग u है तथा t समय बाद s दुरी चलकर v हो जाता है | 


 v2  =  u2   +  2.a.s 


जब कोई पिंड विरामवस्था से चलना प्रारंभ करे , तब गति के समीकरण निम्न होंगे - 

V  =  a.t

S  =  ½ at2

V2  = 2as


पृथ्वी के गुरुत्व के अधीन गति - 

जब कोई वस्तु पृथ्वी के अधीन रहकर गति करती है तो उस पर एक बल कार्य करता है , जिसे गुरुत्व बल (गरुत्वीय त्वरण g ) कहते है | 

v    =   u   + g.t

h      =   ut  +  ½  gt2

v2   =  u2  +  2gs

जब वस्तु विरामावस्था से छोड़ी जाती है , तो u = 0 


LESSON COMPLETE



CHEMISTRY FOR CLASS 9th 

पाठ-१ हमारे आस पास के पदार्थ | पदार्थ (द्रव्य) क्या है ? CLASS 9TH - CLICK HERE

पाठ - 2    क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध है CLASS 9TH CH 2 CLICK HERE

पाठ - 3 परमाणु और अणु                                                              - CLICK HERE


      PHYSICS FOR CLASS 9th
 

पाठ - 8 गति  CLASS 9TH                                                          - CLICK HERE

पाठ - 9 बल तथा गति के नियम                                                      - CLICK HERE

पाठ - 10 गुरुत्वाकर्षण (GRAVITY 9TH CLASS )                          - CLICK HERE

पाठ - 11 कार्य तथा ऊर्जा (work and energy)                                  - CLICK HERE

CHEMISTRY FOR CLASS 10th 

    पाठ - 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण                                    -  CLICK HERE  

पाठ-2 अम्ल व क्षार ( ACID AND BASE )                                          -   CLICK HERE

पाठ - 3 धातु और अधातु                                                                       -   CLICK HERE

पाठ - 4 कार्बन व उसके यौगिक                                                             -   CLICK HERE