OM EDUCATION POINT
HOME ASSIGNMENT
SESSION – 2020 – 2021
CLASS – 9th
SUBJECT – PHYSICS
SUBJECT TEACHER - RAJ KUMAR SIR
SUBJECT TEACHER - RAJ KUMAR SIR
पाठ - 10 गुरुत्वाकर्षण
G का मान पिण्डो की प्रकृति , उनके द्रव्यमान , उनके बीच की दूरी ,माध्यम , समय , ताप इत्यादि पर निर्भर नहीं करता है तथा ब्रह्माण्ड के सभी कणो के लिए समान होता है | अत: इसे सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक भी कहते है |
सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G की परिभाषा :- सूत्र
अत: संख्यात्मक रूप से " गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान एकांक दुरी पर रखे दो एकांक द्रव्यमान के पिण्डो के मध्य लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर होता है | "
गुरुत्वाकर्षण :- ब्रह्माण्ड में उपस्थित प्रत्येक पिंड एक दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते है | पिंडो के बिच लगने वाले इस बल को गुरुत्वाकर्षण बल कहते है | इस घटना को गुरुत्वाकर्षण कहते है |
गुरुत्वाकर्षण की कारण ही पृथ्वी किसी भी वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करती है , इस आकर्षण बल को गुरत्व बल कहते है |न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम :- ब्रह्माण्ड में उपस्थित सभी पिण्ड एक दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते है , इस बल को गुरुत्वाकर्षण बल के नाम से जाना जाता है गुरुत्वाकर्षण बल सदैव आकर्षण बल ही होता है |
इस नियम के अनुसार
किन्ही दो पिंडो के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल उन दोनों पिण्डो के द्रव्यमानो के गुणनफल के समानुपाती व उनकी बीच की दुरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है |
जहाँ G एक नियतांक है , जिसे गुरुत्वाकर्षण नियतांक कहते है |
G का मान पिण्डो की प्रकृति , उनके द्रव्यमान , उनके बीच की दूरी ,माध्यम , समय , ताप इत्यादि पर निर्भर नहीं करता है तथा ब्रह्माण्ड के सभी कणो के लिए समान होता है | अत: इसे सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक भी कहते है |
सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G की परिभाषा :- सूत्र
यदि m1 = 1 kg , m2 = 1 kg , r = 1 मी
हो तो F = G
अत: संख्यात्मक रूप से " गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान एकांक दुरी पर रखे दो एकांक द्रव्यमान के पिण्डो के मध्य लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर होता है | "
गुरुत्व बल के व्यवहारिक उपयोग :-
(1) यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर फेका जाता है तो पिण्ड गुरुत्व बल के कारण वापस पृथ्वी पर लोट जाता है |
(2) गुरुत्व बल के कारण ही पृथ्वी पर वायुमण्डल विद्यमान है |
(3) गुरुत्व बल के कारण ही प्राणियों का पृथ्वी पर चलना संभव होता है |
(4) कृत्रिम उपग्रहों को पृथ्वी के चारो ओर वृत्ताकार कक्षा मे परिभ्रमण के लिए आवश्यक अभिकेंद्रीय बल , गुरुत्वीय बल से प्राप्त होता है |
गुरुत्वीय त्वरण :- किसी वस्तु पर गुरुत्व बल के कारण जो त्वरण उत्पन्न होता है , उसे गुरुत्व जनित त्वरण कहते है | इसे g से प्रदर्शित करते है | इसका मात्रक मी / sec 2 होता है |
गुरुत्वीय त्वरण परिमाण में उस बल के बराबर होता है , जिस बल से पृथ्वी एकांक द्रव्यमान वाली वस्तु को अपने केंद्र की ओर आकर्षित करती है |
पृथ्वी की सतह पर विभिन्न स्थानों पर g का मान भिन्न - भिन्न पाया जाता है |
g का औसत मान = 9 . 8 मी / sec 2
गुरुत्वीय त्वरण के मान में परिवर्तन
(1) पृथ्वी की सतह से ऊपर जाने पर g का मान घटता है |
(2) पृथ्वी की सतह के अंदर जाने पर g का मान घटता है , तथा केंद्र पर शून्य हो जाता है |
(3) गुरुत्वीय त्वरण का मान ध्रुवो पर अधिकतम तथा भूमध्य रेखा पर न्यूनतम होता है |
G तथा g में संबन्ध :-
यदि पृथ्वी का द्रव्यमान M और त्रिज्या R हो , तो पृथ्वी की सतह पर या उससे कुछ ऊंचाई पर m द्रव्यमान की वस्तु पर न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम के अनुसार पृथ्वी द्वारा लगाया जाने वाला गुरुत्व बल
यदि पृथ्वी का द्रव्यमान M और त्रिज्या R हो , तो पृथ्वी की सतह पर या उससे कुछ ऊंचाई पर m द्रव्यमान की वस्तु पर न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम के अनुसार पृथ्वी द्वारा लगाया जाने वाला गुरुत्व बल
F = G M m / R2 ------------(1)
यदि गुरुत्वीय त्वरण g हो तो नूतन के गति के दूसरे नियम के अनुसार
F = m g --------(2)
समीकरण 1 व 2 से
mg = GMm / R2
g = GM / R2
अत: गुरुत्वीय त्वरण g का मान किसी वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है |
G व g में अंतर
द्रव्यमान :- किसी वस्तु में पदार्थ का परिमाण ही उसका द्रव्यमान कहलाता है | यह एक अदिश राशि है | इस्सके मान नियत रहता है | इसका SI मात्रक किलोग्राम है |
भार :- पृथ्वी जिस बल से किसी वस्तु को अपनी और आकर्षित करती है वह उस वस्तु का भार कहलाता है |
भार = द्रव्यमान x गुरुत्वीय त्वरण
W = m g
1 kg = 9.8 न्यूटन
lesson complete
Chapter 11 - click here
Chapter 9 - click here
Chapter 8 - click here
CHEMISTRY FOR CLASS 9th
पाठ-१ हमारे आस पास के पदार्थ | पदार्थ (द्रव्य) क्या है ? CLASS 9TH - CLICK HERE
पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध है CLASS 9TH CH 2 - CLICK HEREपाठ - 3 परमाणु और अणु - CLICK HERE
PHYSICS FOR CLASS 9thपाठ - 8 गति CLASS 9TH - CLICK HERE
पाठ - 9 बल तथा गति के नियम - CLICK HERE
पाठ - 10 गुरुत्वाकर्षण (GRAVITY 9TH CLASS ) - CLICK HERE
पाठ - 11 कार्य तथा ऊर्जा (work and energy) - CLICK HERE
CHEMISTRY FOR CLASS 10th
पाठ - 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण - CLICK HERE
पाठ-2 अम्ल व क्षार ( ACID AND BASE ) - CLICK HERE
पाठ - 3 धातु और अधातु - CLICK HERE
पाठ - 4 कार्बन व उसके यौगिक - CLICK HERE